Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस की कार्रवाई

बिग न्यूज :- ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस की कार्रवाई

13 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) हेडलाइन:
खटीमा बाजार चौकी के सामने दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस की कार्रवाई

जनपद उधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत खटीमा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 11:20 बजे चौकी बाजार खटीमा के सामने आम सड़क पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने प्रथम पक्ष से बबलू खान पुत्र बाबू खान निवासी इस्लामनगर, आसिफ हुसैन पुत्र आबिद हुसैन निवासी इस्लामनगर तथा आबिद हुसैन पुत्र स्वर्गीय बली हुसैन निवासी इस्लामनगर खटीमा को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे पक्ष से आकिब पुत्र वाहिद, परवेज पुत्र वाहिद और आरिश पुत्र वाहिद निवासी मोहल्ला ग्यासपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी बाजार उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, हेड कांस्टेबल प्रदीप चंद, कांस्टेबल ललित सिंह कन्याल एवं कांस्टेबल इशाक मोहम्मद शामिल रहे।

RELATED LATEST NEWS