13 मई 2026 ( सीमांत की आवाज )
नेपाल-कस्टम-TIV-डिक्लेरेशन
नेपाल सरकार के अर्थ मंत्रालय अंतर्गत भंसार विभाग (कस्टम विभाग) ने TIV Declaration प्रक्रिया को अब ऑनलाइन माध्यम से लागू कर दिया है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब NNSW (Nepal National Single Window) पोर्टल के माध्यम से TIV Declaration किया जा सकेगा।
जारी पत्र में बताया गया है कि विभाग के निर्णय अनुसार विकसित किए गए TIV Declaration पोर्टल को कार्यान्वयन में ला दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत संबंधित व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से TIV Declaration कर सकेंगे तथा Manual और ePayment प्रक्रिया के जरिए शुल्क भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
कस्टम विभाग ने सभी भंसार कार्यालयों और उनके मातहत कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से इस प्रणाली का संचालन सुनिश्चित करें। विभाग ने यह भी जानकारी दी कि TIV Module का लिंक नेपाल कस्टम विभाग की वेबसाइट पर भी जोड़ दिया गया है, जिससे आम नागरिक आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकें।
सूचना में QR कोड और ऑनलाइन लिंक भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से सीधे TIV Declaration पोर्टल तक पहुंचा जा सकता है। यह व्यवस्था नेपाल में सीमा पार आवाजाही और वाहन संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








