बिग न्यूज : – खटीमा में 55 लाख के मकान सौदे में धोखाधड़ी का आरोप मकान बेचने के नाम पर 10 लाख बयाना लेने के बाद कब्जा देने से इनकार, पीड़ितों ने डीएम से लगाई गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

09 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा में  मकान बेचने के नाम पर 10 लाख बयाना लेने के बाद कब्जा देने से इनकार, पीड़ितों ने डीएम से लगाई गुहार
खटीमा। ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में मकान खरीद-फरोख्त को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि 55 लाख रुपये में तय हुए मकान सौदे में 10 लाख रुपये बयाना लेने के बाद अब विक्रेता पक्ष मकान का कब्जा देने से मुकर रहा है। मामले में जिलाधिकारी से शिकायत कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत के अनुसार, उमरूखुर्द इस्लामनगर निवासी प्रार्थीगणों ने वार्ड नंबर-08 इस्लामनगर स्थित एक आवासीय मकान 09 अक्टूबर 2025 को 55 लाख रुपये में खरीदने का समझौता किया था। आरोप है कि सौदे के तहत 10 लाख रुपये नकद बयाने के रूप में दिए गए, जिसकी वीडियो भी उनके पास मौजूद है।
पीड़ितों का कहना है कि शेष रकम 10 मई 2026 को अदा की जानी थी, लेकिन जब वे मकान का कब्जा लेने पहुंचे तो विक्रेता पक्ष ने रकम लेने और मकान देने से इनकार कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विक्रेता के बड़े बेटे नफीस कुरैशी ने परिवार सहित मकान में शिफ्ट होकर कब्जा देने से साफ मना कर दिया और धमकी भरे शब्दों में कहा कि “जो करना है कर लो, मकान नहीं मिलेगा।”
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पूरे परिवार ने सुनियोजित तरीके से छल-कपट कर बयाने की रकम ली और अब टालमटोल कर रहे हैं। मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं, प्रशासनिक स्तर पर शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें