बिग न्यूज :- तीन दुकानों में लाखों की चोरी के मामले में फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

19 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। नगर में एक ही रात में तीन दुकानों में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और तीनों दुकानों में बारीकी से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने दुकानों के अंदर और आसपास से फिंगर प्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने उन स्थानों का भी निरीक्षण किया जहां से चोर दीवार और छत काटकर अंदर घुसे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि सोमवार देर रात बाजार चौकी से कुछ दूरी पर स्थित तीन दुकानों में चोरों ने धावा बोल दिया था। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर की मोबाइल कम्युनिकेशन दुकान से करीब सात लाख रुपये की नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान और किशन लाल जनरल स्टोर को भी चोरों ने निशाना बनाया।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें