बिग न्यूज :- तीन पीढ़ियों की सैन्य विरासत को आगे बढ़ाते हुए रश्मि अधिकारी बनीं भारतीय सेना में कैप्टन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

4 जून 2026 ( सीमांत की आवाज) खटीमा जनपद उधम सिंह नगर  की बेटी रश्मि अधिकारी बनीं सेना में कैप्टन, क्षेत्र में खुशी की लहर

तीन पीढ़ियों की सैन्य विरासत को आगे बढ़ाते हुए रश्मि अधिकारी बनीं भारतीय सेना में कैप्टन
उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ के नारायण नगर की मूल निवासी रश्मि अधिकारी ने भारतीय सेना में कैप्टन बनकर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रश्मि अधिकारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रवीन्द्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल नारायण नगर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल की शिक्षा शिक्षा भारती स्कूल खटीमा तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा नोज़गे पब्लिक स्कूल खटीमा से पूरी की। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज टिहरी से चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।
रश्मि अधिकारी ने 2 जून 2024 को भारतीय सेना की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में कमीशन प्राप्त किया। वर्तमान में वह पुणे में तैनात हैं और देश सेवा का दायित्व निभा रही हैं।
रश्मि की सफलता के पीछे उनके परिवार की गौरवशाली सैन्य परंपरा भी प्रेरणास्रोत रही है। उनके पिता ललित अधिकारी भारतीय सेना की 9 पैरा स्पेशल फोर्स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं उनके दादाजी मोती सिंह अधिकारी कुमाऊँ रेजिमेंट में रहे हैं तथा उनके परदादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। इस प्रकार रश्मि अधिकारी ने अपने परिवार की तीन पीढ़ियों से चली आ रही देश सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया है।
वर्तमान में उनका परिवार आदर्श कॉलोनी, खटीमा में निवास करता है। रश्मि अधिकारी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

“रश्मि अधिकारी की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस हो रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें