Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- लाइनमैन रंजीत की मौत पर मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों से की बात, भाजपा शिष्टमंडल ने पहुंचकर बंधाया ढांढस

बिग न्यूज :- लाइनमैन रंजीत की मौत पर मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों से की बात, भाजपा शिष्टमंडल ने पहुंचकर बंधाया ढांढस

12 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा/ऊधम सिंह नगर। खटीमा में तीन दिन पूर्व बिजली विभाग में कार्यरत ठेकेदार कर्मी लाइनमैन रंजीत की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दूरभाष पर परिजनों से वार्ता की। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री की पहल के बाद भाजपा का एक शिष्टमंडल भी मृतक रंजीत के घर पहुंचा और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। शिष्टमंडल में दर्जा राज्य मंत्री किशन सिंह किन्ना, भाजपा मंडल महामंत्री भुवन भट्ट, रणदीप पोखरिया, शंकर धामी, मनसा बत्रा, नवीन भट्ट एवं रमेश राणा शामिल रहे।
मृतक रंजीत के माता-पिता ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं फोन कर उनका हालचाल जाना और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के आश्वासन पर पूरा विश्वास है और उम्मीद है कि सरकार परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
गौरतलब है कि खटीमा क्षेत्र में बिजली लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से ठेकेदार कर्मी रंजीत की मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन और स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा परिजनों से सीधे संवाद और भाजपा शिष्टमंडल के घर पहुंचकर सांत्वना देने की पहल को क्षेत्र में संवेदनशील और मानवीय कदम के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज :- सीएम धामी के गृह क्षेत्र में नवनिर्मित भव्य मां पूर्णागिरी मंदिर का दर्जा राज्य मंत्री किशन सिंह किन्ना ने किया निरीक्षण

12 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र नगरा तराई