बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को आयोजित भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खटीमा मुख्य मार्ग पर निकली इस यात्रा में युवा, मातृशक्ति, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति, विकास और जनसमर्थन का माहौल देखने को मिला।
यात्रा मुख्य चौराहे से शुरू होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा शहीद स्थल पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में महान विभूतियों तथा शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है तथा जनता का सहयोग राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने राज्य सरकार की विकास योजनाओं और जनहितकारी कार्यों के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर, मोहन पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, जिला पंचायत सदस्य सागर सिंह धामी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत नानकमत्ता अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें