Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का प्रबुद्ध वर्ग से संवाद, विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान

बिग न्यूज :- खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का प्रबुद्ध वर्ग से संवाद, विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान

14 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
खटीमा/ऊधम सिंह नगर।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने खटीमा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रबुद्धजन राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कृषि, साहित्य, उद्योग एवं अध्यात्म सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि ज्ञान, चेतना और सांस्कृतिक विरासत की भूमि है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन समाज के “ओपिनियन मेकर्स” होते हैं और उनके सुझाव राज्य के विकास की मजबूत आधारशिला बन सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और धारा-370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक कानून एवं नागरिकता संशोधन कानून जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए उन्हें नए भारत की मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, खेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून को राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि इन कदमों से सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखंड का निर्माण केवल सरकार नहीं, बल्कि समाज की सोच, नागरिकों की सहभागिता और सामूहिक प्रयासों से संभव होगा। मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग से अपने अनुभव, ज्ञान और सुझावों के माध्यम से राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बंडिया स्थित निजी रिसोर्ट में आयोजित मुख्य सेवक जन संवाद कार्यक्रम एवं टिफिन बैठक में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर, मोहन पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, जिला पंचायत सदस्य सागर सिंह धामी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नानकमत्ता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज :- खटीमा में गरजे मुख्यमंत्री धामी, बोले- “जन-जन की सरकार, आपके द्वार”, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

14 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के