Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- खटीमा में गरजे मुख्यमंत्री धामी, बोले- “जन-जन की सरकार, आपके द्वार”, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

बिग न्यूज :- खटीमा में गरजे मुख्यमंत्री धामी, बोले- “जन-जन की सरकार, आपके द्वार”, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

14 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को बगुलिया स्थित शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान में आयोजित “जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का थारू सांस्कृतिक नृत्य, फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पंचमुखी हनुमान की तस्वीर मुख्यमंत्री को भेंट की।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सदभावना सीएलएफ द्वारा संचालित दीदी कैफे का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। डबल इंजन सरकार पारदर्शिता और तकनीक के माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और नकल विरोधी कानून लाने जैसे ऐतिहासिक निर्णय युवाओं और समाज के हित में लिए गए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना सरकार का संकल्प है।
खटीमा को अपना परिवार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी को उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प में सहभागी बनना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि धामी सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का खटीमा से विशेष भावनात्मक जुड़ाव है और उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। मत्स्य विभाग ने दो लाभार्थियों को ओर्नामेंटल फिश यूनिट के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की, कृषि विभाग ने स्वयं सहायता समूहों को फार्म मशीनरी बैंक स्थापना हेतु लाखों रुपये का अनुदान दिया तथा किसानों को उर्वरक वितरित किए। समाज कल्याण विभाग ने सहायक उपकरण और स्वास्थ्य विभाग ने जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभ वितरित किए। सहकारिता विभाग ने पंडित दीनदयाल योजना के तहत आठ लाभार्थियों को शून्य ब्याज दर पर ऋण के चेक प्रदान किए।
इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य सागर सिंह धामी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नानकमत्ता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज :- लाइनमैन की मौत के बाद मुख्यमंत्री धामी का बड़ा निर्णय, परिजनों को सौंपा नियुक्ति पत्र

14 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा में करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री