Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे

बिग न्यूज :- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे

15 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) चंपावत बनबसा  पुलिस की बड़ी कार्रवाई | भारत-नेपाल सीमा से चारों आरोपी दबोचे गए
बनबसा/चम्पावत, 15 जून। कोतवाली टनकपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नेपाल भागने की कोशिश में थे, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर शारदा नहर स्थित कैनाल गेट के पास धर दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार थाना हाजा (थाना बनबसा) में दर्ज एफआईआर संख्या 46/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5), 88, 64, 91, 238(ख) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(j)(ii)और 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में वार्ड नंबर-4 रेलवे कॉलोनी, पानी की टंकी के पास, गफूर बस्ती, टनकपुर निवासी 19 वर्षीय अरमान पुत्र अहमद नूर, पिपलिया भजा थाना गजरौला, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) निवासी एवं वर्तमान में रेलवे एरिया टनकपुर में रह रहे रईसुद्दीन पुत्र नत्थू बख्श, हिना पत्नी अहमद नूर, अफरोजा पत्नी स्वर्गीय जहूर तथा विनायक विहार, थाना शहर कोतवाली, जिला पीलीभीत निवासी ऊषा कुमारी पुत्री स्वर्गीय भाग सिंह शामिल हैं।
पुलिस टीम ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:50 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में नामजद आरोपी नेपाल की ओर भागने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या के नेतृत्व में गठित टीम ने कैनाल गेट से नेपाल रोड पर लगभग 200 मीटर आगे, शारदा नहर एवं एनएचपीसी क्षेत्र के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पैदल जाते समय गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हें अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी मिल चुकी थी, जिसके बाद वे नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने नियमानुसार गिरफ्तारी मेमो तैयार कर आरोपियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा सूचना की प्रति उपलब्ध कराते हुए हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लिए।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, उमेश प्रसाद, पंकज सजवान, चंद्रा आर्या और चालक अनिल कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज :- भारत-नेपाल अधिकारियों की समन्वय बैठक संपन्न, नो-मैन्स लैंड से अतिक्रमण हटाने और क्षतिग्रस्त पिलरों के पुनर्स्थापन पर बनी सहमति

15 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) बनबसा/चंपावत। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा संबंधी समस्याओं के