26 जुलाई 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। भारत-नेपाल सीमा से लगे खटीमा नगर में कांग्रेस द्वारा निकाले गए जुलूस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजयुमो पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान अभद्र भाषा और गाली-गलौज का प्रयोग किया गया, जिससे सड़क से गुजर रही महिलाओं को शर्मिंदगी और अपमान का सामना करना पड़ा। साथ ही आरोप लगाया गया कि बिना अनुमति जुलूस निकालने से राहगीरों को भी भारी परेशानी हुई।
तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और आंदोलन कर रही सीजेपी (CJP) द्वारा आंदोलन समाप्त करने की घोषणा के बाद भी खटीमा में इस प्रकार का जुलूस निकाला गया।
इन आरोपों के आधार पर भाजयुमो पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों ने रविवार रात लगभग 10 बजे खटीमा कोतवाली पहुंचकर कोतवाल को तहरीर सौंपते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की।










