बिग न्यूज :- कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 जुलाई 2026 ( सीमांत की आवाज ) 

देहरादून। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के शौर्य स्थल, चीड़बाग (गढ़ीकैंट) से आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें