बिग न्यूज :- वाइब्रेंट विलेज कुमराह में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी, सब्जी बीजों का हुआ वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

10 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) वाइब्रेंट विलेज कुमराह में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी, सब्जी बीजों का हुआ वितरण
खटीमा। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित ग्राम कुमराह में उद्यान विभाग की ओर से ग्रामीण कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को विभिन्न प्रकार के सब्जी बीजों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में गुजिता भट्ट, सहायक विकास अधिकारी उद्यान विभाग, सूर्य भान रवि, उद्यान पर्यवेक्षक, सुरेन्द्र राणा, उद्यान सहायक तथा ग्राम प्रधान सरिता राणा मौजूद रहीं। इसके अलावा दीपक सिंह, छुटकनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर सब्जी उत्पादन को बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें