बिग न्यूज :- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सीएम धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

17 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) 

प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की, उत्तराखंड के प्रति उनके विशेष स्नेह का किया उल्लेख

हरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार रात मुख्यमंत्री आवास में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश विकास एवं प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है और आत्मनिर्भरता तथा विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य में कनेक्टिविटी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, अवस्थापना सुविधाओं तथा जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को गति मिली है।
उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के प्रति उत्तराखंड की जनता के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है। दीप की ज्योति प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के साथ देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की मंगलकामना को भी अभिव्यक्त करती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भी ‘विकसित उत्तराखंड’ के लक्ष्य के साथ देश की विकास यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें