बिग न्यूज :- विश्वकर्मा पूजा पर सिटी कॉन्वेंट स्कूल में विशेष आयोजन, कर्मचारियों को बांटी मिठाई और उपहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

17 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। भगवान विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सिटी कॉन्वेंट स्कूल, खटीमा में श्रद्धा और उल्लास के साथ विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय तथा प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना ने पूजा-अर्चना के साथ किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थित मशीनरी, उपकरणों, तकनीकी संसाधनों एवं कार्यस्थल की विधिवत पूजा की गई। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा में भाग लेते हुए भगवान विश्वकर्मा से विद्यालय की प्रगति, समृद्धि, सुख-शांति और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मेहनत, कौशल, सृजनशीलता और कर्म के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। पूजा के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी कर्मचारियों को मिठाई एवं उपहार भेंट किए गए। साथ ही कर्मचारियों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था भी की गई।
इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल रहा। कर्मचारियों ने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए खुशी व्यक्त की और भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें