बिग न्यूज :- सिटी कॉन्वेंट स्कूल में 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 507 कैडेट्स ले रहे प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

22 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल, खटीमा में 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल के तत्वावधान में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के विद्यालयों से पहुंचे 507 नेवल एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
शिविर का उद्घाटन 5 यूके नेवल यूनिट नैनीताल के कमान अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आगमन पर एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्रधानाचार्या शुभ्रा सक्सेना एवं एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी ने कमान अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह तथा एक्जीक्यूटिव ऑफिसर कमांडर राकेश रावत का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कैडेट्स को संबोधित करते हुए कैप्टन मृदुल शाह ने कहा कि एनसीसी केवल वर्दी नहीं, बल्कि एक संस्कार है। उन्होंने कैडेट्स से एनसीसी के आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष सिटी कॉन्वेंट स्कूल में इस प्रतिष्ठित शिविर का आयोजन होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। प्रधानाचार्या शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं।
सीनियर डिवीजन एएनओ सब लेफ्टिनेंट वंदना जोशी ने बताया कि दस दिवसीय शिविर में कैडेट्स को वेपन ट्रेनिंग, सैन्य ड्रिल, सीमैनशिप, नेवल ओरिएंटेशन, नेविगेशन, नेवल कम्युनिकेशन, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, शिप मॉडलिंग, फायरिंग और फर्स्ट एड सहित विभिन्न विधाओं का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा युवा आपदा मित्र योजना के तहत प्राथमिक उपचार, सर्च एवं रेस्क्यू तथा भूस्खलन जैसी आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर नेवल यूनिट नैनीताल के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विद्यालय परिवार के एजुकेशन डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, थर्ड ऑफिसर प्रवीण सिंह बोरा, एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी, मीडिया प्रभारी नरेश जोशी सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें