बिग न्यूज :- चम्पावत के छह विद्यालयों को मिले आधुनिक डिजिटल लर्निंग सेट, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

24 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के डिजिटल शिक्षा के विजन को आगे बढ़ाते हुए चम्पावत जिले के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में आधुनिक डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने फीता काटकर डिजिटल लर्निंग सुविधा का शुभारंभ किया। रेकिट समूह की सीएसआर पहल के तहत विद्यालयों को कंप्यूटर, इंटरैक्टिव पैनल समेत विभिन्न आधुनिक डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

चम्पावत के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। रेकिट समूह की सीएसआर पहल के तहत छह विद्यालयों में डेस्कटॉप कंप्यूटर, 19.5 इंच एलईडी मॉनिटर, प्रिंटर, यूपीएस, ब्लूटूथ स्पीकर, वेबकैम और 65 इंच इंटरैक्टिव पैनल उपलब्ध कराए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल लर्निंग सुविधा का शुभारंभ करते हुए शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि डिजिटल संसाधनों से विद्यार्थियों के सीखने का दायरा बढ़ेगा और उन्हें नई जानकारी, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तथा तकनीकी ज्ञान से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
यह डिजिटल सुविधा सरस्वती शिशु मंदिर पुलहिंडोला, सरस्वती शिशु मंदिर मादली, पाटी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज/डॉ. लीलाधर भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदनी, सरस्वती शिशु मंदिर खेतीखान और विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर बाराकोट में शुरू की गई है।
कार्यक्रम में सीएसआर सेल के सदस्य सचिव एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री मनमोहन मैनाली, रेकिट समूह के अमित शुक्ल एवं प्रतिनिधिगण, विद्या भारती के पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य और जिलाधिकारी मनीष कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डिजिटल सिस्टम को केवल उपकरणों का समूह नहीं बल्कि शिक्षकों के लिए आधुनिक शैक्षिक माध्यम और विद्यार्थियों के लिए सीखने का नया अवसर बताया गया। यह पहल तकनीक आधारित शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें