बिग न्यूज :- सिटी कॉन्वेंट में 10 दिवसीय नेवल NCC शिविर का भव्य समापन, शिवालिक डिवीजन बनी बेस्ट डिवीजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

01 अक्टूबर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित 10 दिवसीय नेवल NCC शिविर का समापन उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में हुआ। समापन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या, पुरस्कार वितरण समारोह और बड़े खाने का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कमान अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह (भारतीय नौसेना), विद्यालय संरक्षक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय और प्रधानाचार्या शुभ्रा सक्सेना के स्वागत के साथ हुआ। सांस्कृतिक संध्या में NCC कैडेट्स ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटिका सहित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में शिविर की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाण-पत्र, मेडल और अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। 10 दिवसीय शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिवालिक डिवीजन को बेस्ट डिवीजन के खिताब से नवाजा गया।
समापन अवसर पर कमान अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह ने कैडेट्स को शिविर के अनुभवों को अपने जीवन में उतारने तथा अनुशासन, एकता, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित बड़े खाने में अतिथियों, NCC अधिकारियों, प्रशिक्षकों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से भोजन किया। सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में 10 दिवसीय नेवल NCC शिविर का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें