बिग न्यूज :- शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

11अक्टूबर 2026 ( सीमांत की आवाज ) प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
देहरादून। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें