बिग न्यूज :- खटीमा पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

08 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा विभिन्न जनसमस्याओं को सुना।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी व्यक्ति को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने को कहा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री किसन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, रनदीप पोखरिया, अमित पांडे, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, डीएफओ यूसी तिवारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई आनंद सिंह नेगी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एनके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें