07 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज )
कृषि क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम की नई पहल का किसानों ने किया स्वागत, उत्पाद में दिखाई भारी रुचि
खटीमा, ऊधम सिंह नगर। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की ओर से कृषि क्षेत्र के लिए प्रस्तुत MAK Adjol Agri Universal का भव्य शुभारंभ बंधन बैंक्वेट हॉल, खटीमा में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किसानों ने नए उत्पाद की जानकारी लेने के साथ इसमें विशेष रुचि दिखाई।
कार्यक्रम में उत्तरांचल गैस सर्विस के एमडी विनीत गुप्ता, BPCL के सेल्स मैनेजर, ग्राम प्रधान सुभाष गिहार, ग्राम भूड़ा किशनी के सुबोध, ग्राम चांदेली तथा गुरुदेव सिंह, ग्राम चंदा ,हरगोविन्द सिंह,सुभाष चंद्र,सहित बड़ी संख्या में किसान एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान BPCL प्रतिनिधियों ने किसानों को MAK Adjol Agri Universal की विशेषताओं, उपयोग और कृषि क्षेत्र में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को उत्पाद के सही प्रयोग और उससे संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
किसानों ने BPCL की इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उत्पाद के प्रति उत्साह जताया। कार्यक्रम में किसानों से उत्पाद को लेकर सुझाव और प्रतिक्रिया भी प्राप्त की गई।
BPCL प्रतिनिधियों ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य अपने मजबूत ग्रामीण नेटवर्क के माध्यम से किसानों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय समाधान पहुंचाना है। MAK Adjol Agri Universal इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो कृषि क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
खटीमा में आयोजित यह लॉन्च कार्यक्रम ऊधम सिंह नगर के कृषि बहुल क्षेत्रों में MAK Agri Solutions की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में किसानों के बीच उत्पाद की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न मार्केटिंग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
MAK Lubricants BPCL का प्रमुख लुब्रिकेंट ब्रांड है, जो ऑटोमोटिव, औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों के लिए विभिन्न उत्पाद एवं समाधान उपलब्ध कराता है। कंपनी नए उत्पादों और समाधानों के माध्यम से ग्राहकों एवं किसानों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही














