बिग न्यूज :- खो-खो महाकुंभ में नोजगे पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, अंडर-13 बालकों ने जीता स्वर्ण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

19 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। विधानसभा स्तरीय खो-खो महाकुंभ प्रतियोगिता में नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और खटीमा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता वनचेतना स्टेडियम में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अंडर-13 बालक वर्ग की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-18 बालक, अंडर-18 बालिका और अंडर-13 बालिका वर्ग की टीमों ने कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताई। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सुरेन्द्र कौर (हैप्पी मैम) तथा प्रधानाचार्य एच.सी. पंत ने टीम और उनके कोच कैलाश सिंह को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें