बिग न्यूज :- शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

31 जुलाई 2026 ( सीमांत की आवाज ) गदरपुर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गदरपुर स्थित कम्बोज धर्मशाला में अमर शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजित अखण्ड पाठ में प्रतिभाग किया तथा गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब और अमर शहीद ऊधम सिंह का जीवन वीरता, राष्ट्रभक्ति और मानवता का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय था, जिसका प्रतिकार कर शहीद ऊधम सिंह ने पूरी दुनिया के सामने भारत के स्वाभिमान, साहस और अदम्य संकल्प का परिचय दिया।
उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन प्रत्येक भारतीय को साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता है। वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं मानवता, करुणा, सत्य, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश देकर समाज को सही दिशा प्रदान करती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सभी से शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविन्द पाण्डेय, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें