बिग न्यूज :- बनबसा मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग से मिलता है निरोग जीवन का मंत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

21 जून 2026 ( सीमांत की आवाज )  बनबसा मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग से मिलता है निरोग जीवन का मंत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चम्पावत में आयोजित भव्य योग शिविर में कुमाऊँ रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों समेत हजारों लोगों ने किया सहभाग
बनबसा/चम्पावत, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चम्पावत जनपद के बनबसा मिनी स्टेडियम में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया और प्रदेशवासियों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर और स्वस्थ जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने कहा कि योग साधना का माध्यम है, जो हमें तनावमुक्त और निरोग रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया।
योग शिविर में कुमाऊँ रेंज के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों के निर्देशन में सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए गए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ और संतुलित जीवन का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें