Home » राष्ट्रीय » Big news :खटीमा पेयजल के कर्मचारी अधिशासी अभियंता के खिलाफ बैठे धरने पर।

Big news :खटीमा पेयजल के कर्मचारी अधिशासी अभियंता के खिलाफ बैठे धरने पर।

23 अगस्त 2025 ( सीमांत की आवाज )

पेयजल के कर्मचारी अधिशासी अभियंता के खिलाफ बैठे धरने पर।
–ईई पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप।

खटीमा, उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजिनियरर्स पेयजल निगम शाखा खटीमा के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठै। उन्होने अधिशासी अभियंता के उपर मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप।
शनिवार को उत्ताखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पेजयजल निगम के आवाहन पर पेयजल निगम खटीमा के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठें। सहायक अभियंता महेश चन्द्र ने बताया कि अधिशासी अभियंता द्वारा लगातार हमारा मानसिक उत्पीडन किया जा रहा है। हमें कार्य करने के लिये कोई भी शसकीय सुविधायें नहीं मिल पा रहीं है। उन्होने मुख्य अभियंता हल्द्वानी को पत्र भेजकर अधिशासी अभियंता के स्तानान्तरण की मांग की। उन्होने कहा कि या तो हमारा स्तानान्तरण कर दिया जाये या अधिशासी अभियंता का स्तानानन्तरण कर दिया जाये। उन्होंने बताया कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो हम एसे ही कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठें रहेगें। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस मौके पर महेश चन्द्र सहायक अभियंता, कमलेश सिह रावत कनिश्ठ अभियंता, अभिशेक मनाराल कनिश्ठ अभियंता, पंकज सिंह कनिश्ठ अभियंता, संजय गहतोड़ी कनिश्ठ अभियंता, कल्पना उपाध्याय कनिश्ठ अभियंता, कमल जोशी अपर सहा. अभियंता जल संस्थान, गजेंद्र सिंह कनिश्ठ अभियंता जल संस्थान, सत्पाल सिंह, जीसी लोहनी, ईश्वर जोशी, सुभाश सिंह आदि मौजूद रहे।

— इनके द्वारा मेरे उपर लगाये गये सारे आरोप निराधार है मेरे द्वारा इनको कोई भी मानसिक उत्पीडन नहीं किया जा रहा है। केवल शसकीय कार्य करने के लिये ही बाध्य किया गया है। मेरे द्वारा नो वर्क नो पे की कार्यवाही करते हुये लेटर उच्चाधिकारियों को प्रेशित कर दिया गया है।

— पीएन चौधरी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम खटीमा।

RELATED LATEST NEWS

Latest News