बिग न्यूज :- 16 करोड़ से संवरेगी कोलीढेक झील, चंपावत को मिलेगा नया वैश्विक पर्यटन हब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

26 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चंपावत की कोलीढेक झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। लगभग ₹16 करोड़ की लागत से संचालित परियोजना के तहत झील क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रेस्टोरेंट, आकर्षक आर्च ब्रिज, कुमाऊंनी शैली की सड़कें और लाइट एंड साउंड शो जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। झील क्षेत्र में वर्तमान में 60 नावों का संचालन स्थानीय युवाओं द्वारा किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।
कोलीढेक झील गोल्डन महाशीर सहित दुर्लभ मछलियों के संरक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। परियोजना से होटल, होमस्टे और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलने के साथ भविष्य में यहां आयुष वेलनेस सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। प्रशासन इस क्षेत्र को ‘विवेकानंद सर्किट’ से जोड़कर पर्यटन की नई पहचान देने की दिशा में कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें