बिग न्यूज :- लायंस क्लब खटीमा सिटी ने किया गौ सेवा व पशु सेवा कार्यक्रम, बंदरों और आवारा पशुओं को खिलाए रसीले फल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

24 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा, 24 मई 2026।
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले Lions Clubs International से जुड़े लायंस क्लब खटीमा सिटी द्वारा रविवार सुबह पशु सेवा एवं गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत मेलघाट रोड क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं एवं बंदरों को मीठे और रसीले फल खिलाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे खटीमा मेन चौराहे स्थित छाबड़ा मेडिकल स्टोर के पास से हुई, जहां क्लब के सदस्य एकत्रित हुए। इसके बाद सभी सदस्य मेलघाट रोड पहुंचे और वहां पशुओं को फल वितरित कर सेवा कार्य किया।
इस सेवा कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरमैन लायन इकबाल रहे। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पशु सेवा एवं गौ सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन हरमिक सिंह, विनीत गुप्ता , सचिव लायन विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन राहुल कंसल ,संजय गुप्ता ,सहित कई सदस्यों ने सहभागिता कर सेवा भाव का परिचय दिया। क्लब की ओर से सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें