Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- एसएसबी की मानवता: भटकी हुई वृद्ध महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बिग न्यूज :- एसएसबी की मानवता: भटकी हुई वृद्ध महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

23 अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) बनबसा (23 अप्रैल 2026):
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बार फिर अपने मानवीय चेहरे का परिचय देते हुए एक वृद्ध महिला को सुरक्षित उनके परिवार से मिलाया।
आज सुबह करीब 11 बजे एसएसबी चेकपोस्ट बनबसा पर नियमित चेकिंग के दौरान एक वृद्ध महिला असमंजस की स्थिति में मिलीं। पूछताछ करने पर पता चला कि वे अपनी याददाश्त खो चुकी हैं। एसएसबी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सम्मानपूर्वक बैठाया और उन्हें नाश्ता कराया।
इसके बाद स्थानीय पुलिस और आसपास के लोगों से मोबाइल कॉल व सोशल मीडिया के जरिए जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला कि महिला का नाम गौरा देवी है, जो खटीमा के लोहियाहेड रोड, सेक्टर-3, अमाऊ की निवासी हैं। वह सुबह करीब 5 बजे घर से टहलने निकली थीं, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण भटककर बनबसा से नेपाल की ओर जा रही थीं।
एसएसबी ने तुरंत स्थानीय पुलिस और संबंधित परिजनों से संपर्क स्थापित कर महिला को उनके पुत्र नर सिंह भंडारी और बहन बसंती कुंवर के सुपुर्द कर दिया।
इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने एसएसबी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते मदद मिलने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

RELATED LATEST NEWS