Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- **”खटीमा के डायनेस्टी स्कूल ने लिखी सफलता की नई इबारत: स्कूल ने प्राप्त की 50 से अधिक उपलब्धियां”**

बिग न्यूज :- **”खटीमा के डायनेस्टी स्कूल ने लिखी सफलता की नई इबारत: स्कूल ने प्राप्त की 50 से अधिक उपलब्धियां”**

6 अगस्त 2025 ( सीमांत की आवाज )

रिपोर्ट :-  असद जावेद 

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में स्थित डायनेस्टी स्कूल के छात्रों ने लिखी सफलताओं की इबारत।

 

छात्र छात्राओं ने प्राप्त की 50 से अधिक उपलब्धियां।

खटीमा

खटीमा से 8 किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाके में स्थित डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी ने पिछले एक साल में सफलता की जो इबारत लिखी है वह काबिले तारीफ तो है ही साथ में अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा भी है। स्कूल के बच्चो के साथ साथ अभिभावक,स्टाफ भी दर्जनों सफलताओं और पुरस्कार से नवाजे जा चुके है। हर साल उत्तराखंड बोर्ड में दसवीं और बारहवीं में स्कूल के मेघावी बच्चों के मेरिट लिस्ट में नाम आना अब एक परंपरा सा बन चुका है साथ ही सीबीएसई बोर्ड में छात्र छात्राएं टॉप कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।स्कूल एम डी धीरेन्द्र भट्ट ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि छात्र छात्राओं की सफलता के पीछे शिक्षक शिक्षिकाओं की मेहनत छात्र छात्राओं की लगन स्कूल द्वारा उपलब्ध संसाधन और उचित मार्गदर्शन है। पिछले एक साल में स्कूल के बच्चो ने खेल,विज्ञान,सांस्कृतिक कार्यक्रम,संस्कृत,शिक्षा के क्षेत्र में पचास से अधिक पुरस्कार प्राप्त किए है। स्कूल की 36 माताओं को स्वर्गीय कमला नेहरू पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। संस्कृत नाटक,समूह गान,संस्कृत समूह नृत्य,श्लोक उच्चारण में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। जेईई मेंस में 19 छात्र उत्तीर्ण हुए तो स्कूल के छात्र हिमांशु सेना में लेफ्टिनेंट है।मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में 16 छात्र छात्राओं का चयन , सीएम खेल प्रोत्साहन योजना में 4 छात्रों का चयन हुआ है। इसी वर्ष स्कूल स्टाफ सीमा का इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन 6 में मौका मिला। स्कूल के पूर्व छात्र आदित्य गुप्ता ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च प्रवेश परीक्षा पास की स्कूल के आयुष कापड़ी व सारिक अंसारी का चयन सीबीएसई साइंस एग्जीविशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ।

RELATED LATEST NEWS