Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- **”खटीमा में दर्दनाक हादसा: जानवर से टकराकर फौजी अमनदीप सिंह की मौत, सड़क पर एक घंटे तक तड़पने के बाद तोड़ा दम”**

बिग न्यूज :- **”खटीमा में दर्दनाक हादसा: जानवर से टकराकर फौजी अमनदीप सिंह की मौत, सड़क पर एक घंटे तक तड़पने के बाद तोड़ा दम”**

11 अगस्त 2025 ( सीमांत की आवाज ) 

जानवर से टकराकर फौजी की दर्दनाक मौत।

टकराने के बाद एक घंटा तड़पता रहा फौजी।

खटीमा

जानवर से टकराकर एक फौजी की दर्दनाक मौत हो गई,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर कार्यवाही शुरू कर दी है । रविवार देर रात अमनदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी बिचई नानकमत्ता उम्र 30 साल देर रात अपनी स्पलेंडर बाइक से आलावर्दी में रहने वाली अपनी बुआ से मिलकर घर लौट रहा था कि पहेनिया चौराहे के पास जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद काफी देर तक फौजी सड़क पर तड़पता रहा। लोगो ने इसकी सूचना 108 को दी जिस पर एंबुलेंस से फौजी को उप चिकित्सालय लाया गया जहां इमरजेंसी डॉक्टर कोमल गुप्ता ने घायल को मृत घोषित कर दिया।फौजी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया ।मृतक फौजी अमनदीप सिंह 12 सिखली रेजिमेंट में कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमाचल सेक्टर में तैनात था।चार दिन पूर्व ही फौजी 25 दिन की छुट्टी पर घर आया था।मृतक अपने पीछे पत्नी रानी और दो बच्चों शुभनीष कौर उम्र 3 साल,सर्वजोत कौर को रोता बिलखता छोड़ गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज :- केदारनाथ धाम पहुंच जिलाधिकारी और एसपी ने परखी यात्रा व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं की सुविधा पर दिया विशेष जोर

07 मई 2026 (सीमांत की आवाज ) केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का डीएम-एसपी ने लिया जायजा रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा