Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- खटीमा में छात्रों ने सीएम धामी का जताया आभार, CBI जांच की सिफारिश के बाद मिठाई बांटी

बिग न्यूज :- खटीमा में छात्रों ने सीएम धामी का जताया आभार, CBI जांच की सिफारिश के बाद मिठाई बांटी

30 सितम्बर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा में छात्रों ने सीएम धामी का जताया आभार, CBI जांच की सिफारिश के बाद मिठाई बांटी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल प्रकरण की CBI जांच कराने की सिफारिश के बाद खटीमा तहसील में छात्रों और कोचिंग संचालकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान छात्रों ने एसडीएम खटीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आभार व्यक्त किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

छात्रा श्वेता गौतम ने कहा कि “CBI जांच कराने के लिए हम मुख्यमंत्री धामी जी के आभारी हैं। अब नकल माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जगी है।”

वहीं छात्र धर्मेंद्र बोहरा ने कहा कि “SIT टीम गठित करने के बाद अब CBI जांच बैठाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद। हमारी मांग है कि जांच में जो भी छात्र लिप्त पाए जाएं, उन पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही परीक्षा निरस्त करने से पहले इस पर एक बार गंभीरता से विचार किया जाए।”

कोचिंग संस्थानों के संचालकों और छात्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बेरोजगारों के नाम पर राजनीति करने वालों को भी चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की।

RELATED LATEST NEWS