बिग न्यूज :- खटीमा नागरिक अस्पताल का शौचालय बना बायोमेडिकल वेस्ट का अड्डा, मुख्य चिकित्साधिकारी ने लगाई फटकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

30 सितम्बर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा। नागरिक अस्पताल खटीमा में आम नागरिकों के लिए लाखों की लागत से बनाए गए शौचालय को कर्मचारियों की लापरवाही ने बायोमेडिकल वेस्ट के कूड़ाघर में बदल दिया। रोजाना सैकड़ों मरीज अस्पताल आते हैं और शौचालय की अव्यवस्था से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल गेट के पास बने महिला व पुरुष शौचालय में चिकित्सा जैव अपशिष्ट डालकर बीमारी को दावत दी जा रही थी, जबकि अस्पताल प्रबंधन के स्तर पर बायोमेडिकल वेस्ट एक कंपनी द्वारा वाहन में नियमित रूप से उठाया जाता है।

मामले की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी कैलाश पंत ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही की। उन्होंने सफाई कर्मियों से तुरंत शौचालय की सफाई करवाई और जिम्मेदार कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही साफ कहा कि भविष्य में यदि दोबारा ऐसी लापरवाही सामने आई तो संबंधितों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें