Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- धारचूला में आर्मी अफसर की दबंगई, भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री से अभद्रता का वीडियो वायरल

बिग न्यूज :- धारचूला में आर्मी अफसर की दबंगई, भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री से अभद्रता का वीडियो वायरल

2 अक्टूबर 2025  ( सीमांत की आवाज ) 

पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत कस्बे धारचूला में आर्मी अफसर की दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र सिंह नबियाल के साथ आर्मी अफसर ने न केवल अभद्रता की बल्कि जिप्सी से ठोकने की कोशिश भी की।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि आर्मी अफसर ने स्थानीय लोगों के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए कहा – “पाकिस्तानी हो, नेपाली हो या चाइनिज हो”। इस पर आक्रोश जताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आर्मी के अफसर का यह रवैया जनता के लिए बेहद शर्मनाक है और स्थानीय लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बॉर्डर पर तैनात सेना के कुछ अफसर जनता को धमकाने का काम कर रहे हैं, जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे अफसरों को नैतिकता और इंसानियत का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : उधमसिंहनगर में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़ SSP अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

09 अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) उधमसिंहनगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए