Big news :- खटीमा नगर में महीनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें — अंधेरे में डूबा नगर क्षेत्र, जिम्मेदार विभाग बेखबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

16 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा। जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह लगी स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब पड़ी हैं, जिससे नगर की सड़कों पर अंधेरा पसरा हुआ है। अंधेरे के कारण राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगरवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार पालिका प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायतें दीं, लेकिन आज तक लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई। कई वार्डों में रात के समय अंधेरे के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं चोर-उचक्कों के हौसले भी बुलंद हैं।

नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए सभी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें