बिग न्यूज :- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

27 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

देहरादून। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को छठ पूजा के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जो प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व को आपसी सौहार्द, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाने की अपील की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार तथा समाज की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें