Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ स्थानीय विकास, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को नई दिशा देने वाला पर्व बना कुंजापुरी मेला

बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ स्थानीय विकास, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को नई दिशा देने वाला पर्व बना कुंजापुरी मेला

27 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

टिहरी गढ़वाल। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल पहुंचकर नौ दिवसीय 49वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया तथा अमर शहीदों की मूर्तियों एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें शामिल हैं —
नरेन्द्रनगर में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त नहरों का पुनर्निर्माण, नगर पंचायत तपोवन में सामुदायिक भवन का निर्माण, सब रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना, बाल्मीकि बस्ती में आवासों का पुनर्निर्माण, पावकी देवी और पावली देवी मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि की स्वीकृति, श्रीदेव सुमन उप जिला अस्पताल में एनेस्थिशिया वर्क मशीन (ऑटोमेटिक वैंटीलेटर) की स्वीकृति, नरेंद्रनगर में एक ANM ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना, कुम्भ मेला 2027 के अंतर्गत सतह पार्किंग एवं एप्रोच रोड निर्माण आदि।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “यह ऐतिहासिक मेला हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। यह न केवल व्यापार और क्षेत्रीय विकास को गति देता है, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी नई पहचान प्रदान करता है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की गौरवशाली संस्कृति और धरोहर को पुनर्जीवित करने का कार्य चल रहा है, और राज्य सरकार भी धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला पहला राज्य उत्तराखंड है। सशक्त नकल विरोधी कानून लाकर पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी नियुक्तियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि “पलायन रोकना हमारी बड़ी प्राथमिकता है — हाउस ऑफ हिमालय, होमस्टे योजना, फार्म मशीनरी बैंक और फिल्म नीति जैसी योजनाएं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं।”

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, मेयर शंभू पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय रावत, डीएम नितिका खंडेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

📰 रिपोर्ट : सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, पत्रकार —

RELATED LATEST NEWS

Latest News

Big news / उधम सिंह नगर में धान खरीद पर करोड़ों का घोटाला उजागर, फर्जी गेट पास और कागजी खरीद के खेल की होगी हाईलेवल जांच

07 दिसंबर 2025 ( सीमांत की आवाज ) खबर सूत्रों के हवाले से धान खरीद में बड़ा घोटाला शामिल घोटाले