बिग न्यूज सितारगंज मंडी में किसानों का प्रशासन पर हल्ला बोल, तोल बढ़ाने की मांग पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिला आश्वासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

3 नवंबर 2025 सीमांत की आवाज 

 

जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति में सोमवार को किसानों ने धान तोल को लेकर मंडी प्रशासन का घेराव किया। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में कच्चा आढ़ती तोल को लेकर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले में मंडी प्रशासन ने बताया कि यह समस्या शासन स्तर की है, जिसके समाधान के लिए उत्तराखंड सरकार से वार्ता चल रही है। इस दौरान मंडी प्रशासन ने प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा से दूरभाष पर संपर्क किया। मंत्री बहुगुणा ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और शीघ्र ही धान तोल को बढ़ाए जाने की दिशा में आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

इस मौके पर रेशम सिंह, अमरजीत सिंह, वीरेंद्र राणा, हरिकृष्ण राणा, कुलदीप सिंह, अंकित गुप्ता, तरसेम सिंह, हरजिंद्र सिंह, राहुल, साहब सिंह, गुरदीप सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, तेजपाल सिंह एवं नवजोत सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें