Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज 🌿राज्य स्थापना रजत जयंती पर खटीमा मंडी परिसर में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

बिग न्यूज 🌿राज्य स्थापना रजत जयंती पर खटीमा मंडी परिसर में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

4 नवंबर 2025 सीमांत की आवाज 

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह की तैयारियों के तहत 9 नवम्बर से पहले विभिन्न विभागों में साप्ताहिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। इसी क्रम में उधम सिंह नगर के मंडी निदेशक हेमंत वर्मा के निर्देशानुसार खटीमा कृषि उत्पादन मंडी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडी सचिव ललित मोहन पांडे ने किया। इस अवसर पर कमल मेहरा (लेखाकार), मनमोहन मेहरा (वरिष्ठ सहायक), भुवन पांडे (मंडी निरीक्षक), मोहन चंद (मंडी निरीक्षक) समेत दर्जनों मंडी कर्मचारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंडी सचिव ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस न केवल विकास का प्रतीक है, बल्कि हमें प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज:- मुख्यमंत्री धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन, 10 एकड़ जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू

5 जून 2025 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन विभाग

बिग न्यूज़ :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सागरताल नालापानी, देहरादून में बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित ’50वाँ खलंगा मेला’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खलंगा मेला आयोजन समिति को 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। ‘ 50वाँ खलंगा मेला स्मारिका’ का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।