Big news : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर लायंस क्लब खटीमा सिटी ने कराया कड़ी–चावल का विशाल भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 नवंबर 2025 (  सीमांत की आवाज )

खटीमा। गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर लायंस क्लब खटीमा सिटी की ओर से नगर में कड़ी–चावल का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। सेवा और समर्पण की भावना के साथ आयोजित इस धार्मिक भंडारे में नगर के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्लब द्वारा भोजन वितरण कर लोगों को सम्मानपूर्वक सेवा प्रदान की गई।

इस अवसर पर लायंस क्लब सिटी खटीमा के अध्यक्ष हार्मिक सिंह, महासचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल कंसल, लायन जितेंद्र बत्रा, लायन प्रवीन उपाध्याय, लायन सुनील बत्रा, लायन इकबाल अहमद, लायन विनीत गुप्ता, लायन राजकुमार गुंबर और लायन दीवानी चंद सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान से पूरे विश्व को मानवता, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश मिलता है। क्लब आगे भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें