Home » राष्ट्रीय » Big news / खटीमा तहसील में एसडीएम का औचक निरीक्षण, राजस्व कार्यालयों में मिली खामियों पर दिए सुधार के निर्देश

Big news / खटीमा तहसील में एसडीएम का औचक निरीक्षण, राजस्व कार्यालयों में मिली खामियों पर दिए सुधार के निर्देश

27 नवंबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

 

खटीमा। खटीमा तहसील में बुधवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। अचानक हुए निरीक्षण से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी रिकॉर्ड व्यवस्थित करने में जुटे दिखाई दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्टाफ उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों और कार्यालयों में बनी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिक सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, एसडीएम ने स्टॉप बाइंडर व अन्य राजस्व कर्मियों के चैंबरों की भी जांच की। परिसर में अव्यवस्था व अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने सम्बन्धित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

इसके अलावा तहसील परिसर में बने कुछ चैंबरों पर अतिक्रमण व बिना अनुमति निर्माण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने कहा कि सभी लाइसेंस और अनुमतियों की जांच की जाएगी। अवैध रूप से चैंबर बनाकर कार्यरत व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम के औचक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई है और कई विभागों में सुधार प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।~~~

RELATED LATEST NEWS