Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : खटीमा : पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग दंपत्ति, दोनों की दर्दनाक मौत

बिग न्यूज : खटीमा : पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग दंपत्ति, दोनों की दर्दनाक मौत

4 दिसंबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां रिश्तेदारी में जा रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब दंपत्ति रेलवे पटरी के रास्ते जा रहे थे और अचानक आती ट्रेन की जद में आ गए।

मृतकों की पहचान राम दत्त जोशी व उनकी पत्नी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार राम दत्त जोशी बीआरओ में असम में तैनात थे और छुट्टी पर घर आए हुए थे। सुबह पति-पत्नी किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे पटरी पार करने से बचें।

RELATED LATEST NEWS

Latest News