बिग न्यूज: रोडवेज पर दो पक्षों के बीच हुई खूनी लड़ाई, चाकूबाजी में एक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

13 दिसंबर 2025(  सीमांत की आवाज ) 

रोडवेज पर दो पक्षों के बीच हुई खूनी लड़ाई, चाकूबाजी में एक की मौत

शुक्रवार देर रात खटीमा रोडवेज पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आपसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में पहले जमकर मारपीट हुई और देखते ही देखते चाकूबाजी शुरू हो गई। घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार रोडवेज के पास दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और कुछ ही देर में एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के तुषार शर्मा पुत्र मनोज शर्मा उम्र 24 वर्ष, सलमान पुत्र शब्बू निवासी पकड़िया उम्र 23 वर्ष, और अभय पुत्र कन्हैया लाल निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा कॉलोनी उम्र 21 वर्ष पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से रोडवेज पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

घायल युवकों को उनके साथी तुरंत उप-जिला चिकित्सालय ले गए, जहां इलाज के दौरान तुषार शर्मा की मौत हो गई। इमरजेंसी डॉक्टर गरिमा ने गंभीर रूप से घायल सलमान और अभय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।

मृतक तुषार शर्मा पीलीभीत रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था और शादीशुदा था। अचानक हुई इस वारदात से परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें