बिग न्यूज : कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम में भी अनुशासन का प्रदर्शन — एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2 जनवरी 2025 ( सीमांत की आवाज ) रुद्रपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा के सशक्त निर्देशन में आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। प्रतिकूल मौसम एवं कड़ाके की ठंड के बावजूद पुलिस कार्मिकों ने अनुशासन, तत्परता एवं उत्कृष्ट शारीरिक दक्षता का सराहनीय प्रदर्शन किया।
परेड में जनपद के विभिन्न थानों, फायर स्टेशन एवं शाखाओं से आए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्रिल, शारीरिक दक्षता, शस्त्राभ्यास तथा शस्त्रों के सुरक्षित व प्रभावी उपयोग से संबंधित गतिविधियों को व्यवहारिक रूप से परखा गया। पुलिस बल को विभिन्न टोलियों में विभाजित कर सघन ड्रिल कराई गई, जिससे आपसी समन्वय, अनुशासन एवं कार्यक्षमता का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जा सके।
परेड के उपरांत एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन की समस्त व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान भोजनालय, विभिन्न शाखाएं, गार्द कक्ष, आदेश कक्ष, गार्द रजिस्टरों सहित पुलिस लाइन से संबंधित अभिलेखों एवं रिकार्डों की विधिवत जांच की गई। साथ ही गार्द/सुरक्षा ड्यूटी, मुल्जिम कमान ड्यूटी तथा पुलिस लाइन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के संबंध में गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा ने परेड में उपस्थित समस्त थाना प्रभारियों एवं अधीनस्थ कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना परिसरों में नियमित रूप से व्यायाम, योगाभ्यास एवं फिटनेस गतिविधियों को अनिवार्य रूप से अपनाएं, ताकि पुलिस बल शारीरिक एवं मानसिक रूप से सदैव सक्षम बना रहे। साथ ही बढ़ती ठंड एवं प्रतिकूल मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए।
यह साप्ताहिक परेड ऊधमसिंहनगर पुलिस की अनुशासनात्मक मजबूती, पेशेवर दक्षता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें