Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : नववर्ष पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा की बड़ी सौगात, 110 खोए मोबाइल लौटाकर लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

बिग न्यूज : नववर्ष पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा की बड़ी सौगात, 110 खोए मोबाइल लौटाकर लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

3 जनवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) उधम सिंह जनपद के रुद्रपुर में नववर्ष के अवसर पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए आमजन के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद पुलिस की एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के 110 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए।


आज दिनांक 03 जनवरी 2026 को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सभी बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों की खुशी देखते ही बन रही थी। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने फोन वापस मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की मेहनत ने उनकी उम्मीदों को फिर से जगा दिया।


मोबाइल प्राप्त करते ही लोगों ने “थैंक्यू ऊधम सिंह नगर पुलिस” कहते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की सेवा और सहायता करना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि व्यक्ति की निजी जानकारी, दस्तावेज़ और यादों का अहम हिस्सा होता है। तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए पुलिस टीम ने इन मोबाइल फोनों को ट्रैक कर बरामद किया है। नए साल पर यह पहल जनता के प्रति पुलिस की ओर से एक छोटा सा उपहार है।
एसएसपी ने आमजन से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन और कीमती सामान के प्रति सतर्क रहें। साथ ही, यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाए तो तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें, जिससे समय रहते उसकी ट्रैकिंग कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

RELATED LATEST NEWS

Latest News