बिग न्यूज : काठमांडू-1 में स्वतंत्र उम्मीदवार रज्जू दर्शना की ऐतिहासिक जीत, आज ही पुत्र रत्न की भी हुई प्राप्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

६ मार्च २२ गते २०२६ ( सीमांत की आवाज )  काठमांडू चुनाव
समाचार:
काठमांडू में विधानसभा क्षेत्र नंबर-1 से स्वतंत्र पार्टी की उम्मीदवार रज्जू दर्शना ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।
इस जीत को और भी खास बनाते हुए आज ही रज्जू दर्शना के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति भी हुई है। एक ही दिन में राजनीतिक जीत और मातृत्व का सुख मिलने से यह दिन उनके जीवन का बेहद महत्वपूर्ण और यादगार बन गया है।
समर्थकों और शुभचिंतकों ने इसे “दोहरी खुशियों का दिन” बताते हुए रज्जू दर्शना को बधाई दी है। चुनावी जीत के साथ-साथ उनके घर आई इस नई खुशखबरी की चर्चा पूरे काठमांडू में हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रज्जू दर्शना की जीत क्षेत्र में बदलाव और नई उम्मीदों का संकेत है। वहीं समर्थक उनके घर पहुंचकर जीत और नवजात के जन्म की खुशी मना रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें