बिग न्यूज : तेज रफ्तार कार की टक्कर से टुक-टुक सवार 6 लोग घायल, दो साल की बच्ची भी शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

8 मार्च 2026 ( सीमांत की आवाज ) समाचार:
खटीमा–पीलीभीत मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे एक टुक-टुक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टुक-टुक चालक सहित कुल 6 लोग घायल हो गए। घायलों में दो वर्ष की एक बच्ची भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि टुक-टुक में सवार सभी लोग चारुबेटा गांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें