बिग न्यूज : खटीमा में ओवरलोड रेत डंपर ने महिला को रौंदा, हाथ कुचला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

09 मार्च 2026 ( सीमांत की आवाज )

 खटीमा सड़क हादसा
खटीमा। खटीमा कोतवाली से करीब 50 मीटर की दूरी पर सितारगंज रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक ओवरलोड रेत से भरे डंपर यूके 03 CA 2195 ने महिला को रौंद दिया। हादसे में सोनी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका एक हाथ बुरी तरह कुचल गया।
बताया जा रहा है कि सोनी अपने पति शाहिद और पांच वर्ष की बच्ची के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि महिला का पति और बच्ची बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ओवरलोड रेत से भरे डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खटीमा नगर में जाम और ओवरलोड वाहनों के चलते इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें