बिग न्यूज : – खटीमा में शोक की लहर: पत्रकार असद जावेद की माता फरीदा खानम का निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

02 मार्च 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। क्षेत्र के दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार असद जावेद की माता फरीदा खानम (68) का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जनप्रतिनिधियों, स्थानीय पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया।
भूड़ निवासी असद जावेद की माता फरीदा खानम पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
परिजन उनका पार्थिव शरीर घर लेकर पहुंचे, जहां शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। बाद में उनका अंतिम संस्कार डिग्री कॉलेज रोड स्थित कब्रिस्तान में किया गया।
शोक व्यक्त करने वालों में गोपाल सिंह राणा, भुवन कापड़ी, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, राशिद अंसारी, उमेश राठौर, नासिर खान, मोहसिन बेग, प्रेम प्रकाश जोशी, डॉ. प्रदीप बड़वाल, अखिलेश जोशी, फरियाद, दिनेश चंद, पत्रकार हीरा राजपूत, स्वतंत्र प्रकाश आजाद, शंकर पलियाल, केदार सोनकर, दीपक फुलेरा, इस्त्याक अंसारी, मुस्तकीम मलिक, विनीत राणा, प्रवीन कोहली, अनीस अहमद, अशोक सरकार, नंदन सिंह खड़ायत, गोपाल बोरा, अरुण रोहिला, गुरदेव सिंह खिण्डा, आरिफ, सुरेन्द्र कुमार, अफजाल, अफजल अंसारी, रवीश भटनागर, हरिनारायण अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें