बिग न्यूज : उधमसिंहनगर पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई — 2.80 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

20 अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) उधमसिंहनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये मूल्य का 558.78 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कैंटर वाहन सहित तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 18 अप्रैल 2026 को एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बागवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध कैंटर को रोका।
तलाशी में वाहन के अंदर सुतली रस्सियों के गट्ठरों के बीच छुपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक कट्टों और 3 स्कूली बैगों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार बरामद गांजा उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से लाकर रुद्रपुर में सप्लाई किया जाना था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में संजय गुप्ता, डीटू यादव और मोहित यादव शामिल हैं। इनमें से संजय गुप्ता के खिलाफ पहले से भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और उसकी अवैध संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई भी जारी है।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और इस तरह के अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें