बिग न्यूज :- भारत-नेपाल सीमा खटीमा क्षेत्र में अग्निशमन विभाग अलर्ट, होटल-फैक्ट्रियों और गैस गोदामों का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

23 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा।
भारत-नेपाल सीमा से लगे खटीमा क्षेत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय टीम ने होटल, फैक्ट्री और गैस गोदामों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।
निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास व्यवस्था और गैस भंडारण के सुरक्षा मानकों को परखा गया। अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी। साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी संभावित हादसे को रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील रखने के निर्देश दिए हैं।

विभागीय टीम में लक्ष्मण सिंह नेगी अग्निशमन अधिकारी रंजना खर्कवाल, पूरन गिरी समेत निरीक्षण और जागरूकता अभियान में मौजूद रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें